Saturday, May 2, 2026

कुसमुंडा क्षेत्र के मकान में मिली मां बेटी की लाश, क्षेत्र में फैली सनसनी

कोरबा जिले के कोयलांचल कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड के आदर्श नगर कालोनी एक मकान में 2 लोगों की हत्या से सनसनी फैल गई है। डीएमक्यू टाइप मकान मैं एसईसीएल कर्मी की पत्नी एवं बेटी की बाथरूम में खून से लथपथ लाश मिली है। प्रारम्भिक सूचनाओं में बताया गया कि कुसमुंडा में पदस्थ कर्मचारी आरके दास की पत्नी एवं बेटी की रक्तरंजित लाश घर के बाथरूम मे मिली है। मामले की सूचना मिलते ही कुसमुंडा पुलिस मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वाड एवं फॉरेंसिक टीम के द्वारा भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।