
कोरबा-कोरबा जिले की सड़को का हाल वैसों तो सभी जानते है। लेकिन पिछले दिनों नगर निगम के द्वारा बुधवारी बाजार से लेकर कोसाबाड़ी तक डामरीकरण कराया गया था। मगर बारिश के कारण डामर वक्त के पहले की उखड़ रहा है। यहां ऐसा लग रहा है, जैसे सड़क से छर्रे निकल रहे हो।
नगर निगम द्वारा गत वर्ष ही इस सड़क का निर्माण कराया गया हैं, फिर से सुधार की मांग कर रही है। घटिया निर्माण के कारण के कारण हैं सड़क की ये दुर्दशा हुई है। निगम प्रशासन को ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए जो जनता के पैसों का दुरूपयोग करते है।
यहां से गुजरने वाली गाड़ियां सड़क की स्थिती के कारण फिसल रहे है, आए दिन चालक यहां पर हताहत हो रहे है। निगम प्रशासन को बिना विलंब किए सड़क की मरम्मत करानी चाहिए ताकि कोई अनहोनी ना हो साथ संबंधित ठेकेदार के खिलाफ भी वैधानिक कार्रवाई करनी चाहिए।










