Friday, July 3, 2026

पूर्ण शराब बंदी की मांग की बीजेपी बालको महिला मंडल ने,,किया प्रदर्शन

कोरबा। भूपेश बघेल की वादाखिलाफी के खिलाफ और प्रदेश संगठन से मिले आदेश के पालन में बीजेपी बालको महिला मंडल ने शराबबंदी को लेकर प्रदर्शन किया । भूपेश बघेल ने अपने जानघोषणा पत्र यह वादा किया था कि उनकी सरकार बनने पर छत्तीसगढ़ में शराबबंदी होगी । आज सरकार बने 4 साल का समय बीत चुका है और भूपेश बघेल सरकार केवल शराब के माध्यम से अपना आय बढ़ा रही है । उसे सामाजिक मुद्दों से कोई सरोकार नहीं है । इन्ही  सभी बातों को लेकर बीजेपी बालको महिला मंडल ने प्रदर्शन किया और भूपेश बघेल से अपने वादे को पूर्ण करने की मांग की।