Saturday, August 22, 2026

सहायक खनिज अधिकारी के घर आईटी का छापा

सरगुजा. सहायक खनिज अधिकारी बजरंग सिंह पैकरा के घर आईटी (IT) विभाग की टीम ने छापा मारा है. डीगमा ऑफिसर कॉलोनी स्थित पैकरा के घर पर आईटी की टीम पहुंची है और घंटों से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के मुताबिक अंबिकापुर में सहायक खनिज अधिकारी बजरंग सिंह पैकरा लंबे समय से पदस्थ हैं.