Saturday, August 22, 2026

गर्भवती महिला ने चोर को पकड़वाया : नकली पिस्टल लेकर चोरी करने घुसे चोर ने गर्भवती महिला के पेट पर मारी लात

कोरबा. जिले में गर्भवती महिला की हिम्मत ने चोर को पकड़वा दिया. घर में चोरी करने घुसे नकाबपोश युवक नकली पिस्टल को असली बताकर पहले बच्चे की कनपटी पर रखा और चीख-पुकार मचाने पर गर्भवती महिला के पेट में लात घुसा मारा. पकड़े जाने पर गर्भवती महिला के ससुर, सास और दादा ससुर को दांत से काटकर जख्मी कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

यह घटना बालको थाना क्षेत्र के ग्राम रोकबहरी की है. गर्भवती भूमिका साहू ने बताया कि घर पर उसके ससुर पुरुषोत्तम साहू, सास सावित्री साहू, दादा ससुर भुवनेश्वर साहू और उसका 8 साल का बेटा 5 लोग घर पर थे. ससुर, दादा ससुर नीचे में सोए हुए थे. वहीं ऊपर वाले कमरे में उसकी सास सावित्री साहू, 8 साल का बच्चा समेत वह ऊपर कमरे में सोई हुई थी. पति शिवानंद साहू सक्ति में रहते हैं जो मेडिकल दुकान का संचालन करते हैं. बीच-बीच में कोरबा गृह ग्राम रुकबहरी आते हैं.

 

गर्भवती भूमिका साहू ने बताया, रात लगभग 2 बजे एक नकाबपोश चोर घर के पीछे दीवार फांदकर अंदर घुसा. जैसे ही चोर अंदर घुसा इस दौरान उसे कूदने की आवाज आई और उसने अपनी सास को उठाया, फोन कर कर अपने पति शिवानंद साहू को घटनाक्रम की जानकारी दी. उसके बाद पहले चोर घर के राशन दुकान पर रखे फ्रीजर से दही हांडी को लेकर ऊपर कमरे में जाने वाले सीढ़ी के पास रखा, ताकि ऊपर से कोई नीचे उतरे तो दही की फिसलन से गिर जाए, लेकिन इसी बीच भूमिका की सास सावित्री साहू नीचे उतरी तो देखा कि चोर सीढ़ी के नीचे बाथरूम में घुस गया.