रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोयला परिवहन घोटाले की जांच में जुटे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच रायपुर, भिलाई, महासमुंद, कोरबा, रायगढ़ से शुरू हुई जांच अब बस्तर तक पहुंच गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम ने गरियाबंद, कांकेर, नारायणपुर, सुकमा और कोंडागांव में जांच शुरू की है। यह जांच ईडी के राडार में आए तीन आएएस रानू साहू, समीर बिश्नोई और जेपी मौर्या से संबंधित है। तीनों जहां-जहां कलेक्टर थे, वहां-वहां जांच शुरू की गई है।











