Wednesday, May 6, 2026

सुरेश चावलानी फिर चुने गए जेसीआई कोरबा लिजेंट के अध्यक्ष, आज होटल आशीर्वाद पॉइंट टीपी नगर में लेंगे शपथ

कोरबा। जेसीआई कोरबा सेंट्रल व जेसीआई कोरबा लिजेंट के संयुक्त तत्वावधान में जेसीआई कोरबा लिजेंट के नवनियुक्त अध्यक्ष जेसी सुरेश चावलानी का द्वितीय शपथग्रहण समारोह दिनांक 14 जनवरी 2023 को संध्या 06 बजे से आशीर्वाद पाइंट टीपी नगर में आयोजित है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीआई सिनेटर श्री महेश राठी ( पूर्व जोन प्रेसिडेंट) तथा विशिष्ट अतिथि जेसीआई श्री राज अग्रवाल होंगे। शपथग्रहण अधिकारी जेसीआई सिनेटर सी ए श्री आकाश सुंदरानी शपथ दिलायेंगे।जेसीआई कोरबा सेंट्रल एवं जेसीआई कोरबा लिजेंट की कार्यकारिणी का संयुक्त शपथग्रहण समारोह आहुत है।
नयी कार्यकारिणी:-अध्यक्ष – जेसी श्री सुरेश चावलानी, सचिव – जेसी श्री प्रवीण जाखड़ी, सह-सचिव- जेसी श्री हितेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष – जेसी श्री प्रकाश जैन, ग्रिटर – जेसी श्री नरेश संतानी, उपाध्यक्ष – जेसी श्री रामकुमार सोनी, जेसी श्री, संदीप शर्मा, जेसी श्री जगदीश सोनी,  जेसी श्री किशोर चावलानी। आई पी पी जेसी श्री बजरंग अग्रवाल,को -आडिनेटर जेसी श्री हरीश लालवानी,जेसी श्री अशोक अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।