Tuesday, August 4, 2026

विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल डोंगरतराई में हुआ कार्यक्रम

कोरबा। विश्व कैंसर दिवस के उपलक्ष्य पर डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल डोंगरतराई पाली तानाखार जिला- कोरबा के ग्रंथपाल- राज कुमार चंद्रा ने छात्रों को किताबो को अपने मित्र के रूप में जीवन में प्रयोग करने की नसीहत दी और साथ ही साथ कचरा मुक्त कक्षा हेतु दृढ़संकल्पित होकर कार्य करने को कहा। कक्षा-चौथी के छात्रों ने कचरापेटी में कचरा डालने हेतु कचरापेटी बनाकर उपहार दिया। डीएवी के नन्हें छात्रों द्वारा किए जा रहे इस नेक काज से प्रेरणा लेकर समाज भी ऐसे कार्यो को अपनाकर वातावरण को साफ एवं स्वच्छ रख बना सकता हैं।