Monday, September 28, 2026

भ्रष्टाचार की जांच के मामले में जनपद व जिला पंचायत सीईओ के बीच ठनी, जनपद सीईओ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा नूतन कंवर सीईओ कर रहे हैं परेशान

कोरबा। रजगामर ग्राम पंचायत में हुए भ्रष्टाचार के मामले में जनपद पंचायत सीईओ जीके मिश्रा और जिला पंचायत सीईओ नूतन कंवर के बीच ठन गई है। जनपद सीईओ ने कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा कि सीईओ कंवर द्वारा षड्यंत्र कर मानसिक रूप से उन्हें परेशान किया जा रहा है।
बीते 1 सप्ताह से जिला पंचायत और कोरबा जनपद पंचायत विवादों में घिरा हुआ है। पहले कोरबा जनपद उपाध्यक्ष के खिलाफ सदस्यों का अविश्वास प्रस्ताव फिर कोरबा जनपद सीईओ पर सरकारी खाते से पैसे अपने खाते में ट्रांसफर करवाने का मामला।अब रजगामार ग्राम पंचायत के भ्रष्टाचार के मामले में जमकर राजनीति हो रही है । ऐसा पहली बार हो रहा है जब जनपद सीईओ ने जिला पंचायत सीईओ पर षड्यंत्र कर परेशान करने का आरोप लगाया है।
जनपद सीईओ मिश्रा भी विवादित अधिकारियों में गिने जाते हैं सस्पेंड होने के बाद बहाल होकर फिर से कुर्सी में बैठे ही विवाद बाहर आने लगा है।। सीईओ मिश्रा द्वारा कलेक्टर को दिए पत्र में लेख है कि रजगामर की जांच के मामले में सचिव का मोबाइल बंद है ।बयान दर्ज कराने के लिए सचिव नहीं आ रहे हैं। इसे लेकर मुझ पर कार्रवाई करने की बात कही जा रही है।