Tuesday, August 4, 2026

KORBA BREAKING: सूअर मार बम की चपेट में आने से पहाड़ी कोरवा बालक की मौत

कोरबा। जंगली सूअर का शिकार करने के लिए रखे गए बम की चपेट में पहाड़ी कोरवा समुदाय का एक बालक आ गया. इस घटना में मौके पर ही उसकी मौत हो गई. बालक का शव पोस्टमार्टम के लिए कोरबा लाया गया है. पुलिस मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच में जुटी है. घटना रविवार सुबह कोरबा जिला मुख्यालय से लगभग 30 किलोमीटर दूर अजगरबहार ग्राम पंचायत के डोंगाभाटा गांव के जंगल में हुई. गांव में रहने वाला सात वर्षीय पहाड़ी कोरवा बालक बिहानुराम अपने मित्र रामप्रसाद के साथ महुआ बीनने के लिए पास के जंगल गया था. लौटते समय अजीब सी चीज दिखाई देने पर उसे कौतूहलवश उठा लिया, जिसके फटने से उसका चेहरा और सिर फट गया.