Wednesday, August 5, 2026

BREAKING: नायब तहसीलदार के कार और बाइक में जबरदस्त भिड़ंत, चाचा-भतीजे की मौके पर मौत, बाइक भी जलकर खाक

महासमुंद. छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है. नरतोरा गांव के पास कार और बाइक की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. टक्कर इतना जोरदार था बाइक में आग लग गई. जिस कार से एक्सीडेंट हुई है वो कार नायब तहसीलदार की बताई जा रही है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है. ये घटना पटेवा थाना क्षेत्र की है.जानकारी के अनुसार, मृतक टोप सिंह उम्र 45 वर्ष और जनक उम्र 20 वर्ष निवासी पठारीमुडा दोनों चाचा भतीजा थे. दोनों बाइक पर सवार होकर पठारीमुडा से झलप जा रहे थे. इसी दौरान जब वे नरतोरा गांव के पास पहुंचे तभी बाइक और कार की आमने सामने भिंडत हो गई. टक्कर इतना जोरदार था की बाइक में तुरंत आग लग गई और देखते ही देखते बाइक जलकर खाक हो गई.

नायब तहसीलदार की है कार
बताया जा रहा है कि कार क्रमांक CG12BE 3216 झलप से बागबाहरा जा रही थी. तभी नरतोरा के पास कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई. इस हादसे में बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई. कार नायब तहसीलदार भवानी शंकर साव की बताई जा रही है,जो झलप मे पदस्थ है. घटना की सूचना पर पटेवा पुलिस मौके पर पहुंच और मर्ग कायम कर लिया है. पुलिस शवों को तुमगांव भेजकर जांच में जुट गई है.