Saturday, April 18, 2026

लोगो की समस्या का होगा समाधान, अगर नहीं माना एसईसीएल प्रबंधन तो करेगे आंदोलन,कहा बीएमएस दीपका क्षेत्र के कार्यकारी अध्यक्ष अजय राठौर ने

कोरबा। BMS दीपका क्षेत्र के नवनियुक्त कार्यकारी अध्यक्ष अजय राठौर ने केएनएन न्यूज़ से फोन पर चर्चा की। अजय राठौर ने बताया कि क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बीएमएस से जोड़ा जाएगा । जनहित एवं मजदूर हित के कार्य किए जाएंगे।। साथ ही विस्थापितों की समस्या को हमारी यूनियन की तरफ से हल करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। लोगों की नौकरी की समस्या और भू विस्थापितों के हक की लड़ाई भी हमारे यूनियन के द्वारा लड़ी जाएगी । अगर इसके बाद भी एसईसीएल प्रबंधन नहीं मानता है तो जनहित में हम आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।