Thursday, September 24, 2026

ऑनलाइन गेम खेलने के लिए 17 साल के छात्र ने उधार ली थी रकम, कर्ज नहीं चुका पाया तो दोस्त ने हत्या कर दी

ऑनलाइन गेमिंग की दुनिया अब छात्रों और किशोरों पर भारी पड़ने लगी है। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ऑनलाइन गेमिंग के लिए उधार ली गई रकम की चक्कर में 17 साल के एक छात्र की उसके ही दोस्त ने हत्या कर दी। छात्र का शव 4 दिन बाद रविवार देर रात गांव से करीब 3 किमी दूर जंगल में मिला है। आशंका जताई जा रही है कि पत्थर से कुचलकर छात्र की हत्या की गई। मामला सारंगढ़ के पास कोसीर थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, उच्चभिट्‌टी निवासी लक्षेंद्र खूंटे (17) पुत्र जनक राम 9वीं कक्षा में पढ़ता था। उसके माता-पिता जम्मू में मजदूरी करते हैं। वह गांव में अपने दादा और छोटे भाई के साथ रहता था। लक्षेंद्र 11 मार्च की दोपहर करीब 1.30 बजे खाना खाने के बाद घर से निकला और फिर लापता हो गया था। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो पता चला कि गांव के ही उसके दोस्त चमन खूंटे (25) के साथ उसे आखिरी बार देखा गया था।