Thursday, May 7, 2026

अडानी का समधी बैंकों का 7000 करोड़ रुपए लेकर भागा : कांग्रेस

दिल्ली। कांग्रेस ने आज एक बार फिर गौतम अडानी को लेकर पीएम मोदी और उनकी सरकार को घेरा। कांग्रेस ने कहा कि मोदी सरकार और उसका सारा तंत्र उद्योगपति गौतम अडानी को भ्रष्टाचार पर कार्रवाई की हर आंच से बचाने में लगी है, इसीलिए बैंकों का 7000 करोड रुपए डकार कर विदेश भागने वाले कारोबारी और अडानी के समधी जतिन मेहता के खिलाफ अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। बाल भी बांका नहीं कर सका है।

इस मामले पर आज दिल्ली में प्रेस कांफ्रेस में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि पीएम मोदी की नाक के नीचे से गौतम अडानी के समधी जतिन मेहता देश के 7000 करोड़ डकार कर भाग गए और दूसरे देश की नागरिकता बी ले ली। उन्होंने कहा कि मेहता के तार मॉन्टेरोसा नाम की कंपनियों के समूह से जुड़े हैं, जो मॉरीशस स्थित शेल कंपनियों का मालिक है। यह वही शेल कंपनियां हैं जिन्होंने अडानी समूह में बेनामी पैसा लगाया हुआ है।

श्रीनेत ने कहा कि अडानी की काली करतूतों के बारे में हम लगातार इस मंच से सच बता रहे हैं और इतने बड़े घोटाले की जेपीसी जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन मोदी सरकार का सारा तंत्र हर मान मर्यादा को ताक पर रख कर अडानी के बचाव में लगा हुआ है, पर सच को छुपाया नहीं जा सकता और वह हर तरफ से निकल रहा है। अब आज हम आपको अडानी के समधी की कहानी बताएंगे और बताएंगे कि कैसे इन सब भगोड़ों के तार अडानी से जुड़े हैं और इसीलिए मोदी जी और उनकी सरकार आंख पर पट्टी बांध कर चोरों का बचाव कर रही है।

सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि जतिन मेहता का नाम सब ने सुना होगा। वही जिन्होंने करीब 7000 करोड़ का गबन किया और फिर मोदी जी की नाक के नीचे से देश छोड़ कर भाग गए। वह अडानी परिवार के समधी हैं, उनकी बेटी विनोद अडानी की बहू हैं। जतिन मेहता की तीन कंपनियों- ‘विनसम डायमंड्स एंड ज्वैलरी लिमिटेड’, ‘फॉरएवर प्रेशियस ज्वैलरी एंड डायमंड्स लिमिटेड’ और ‘सु-राज डायमंड्स’ ने पंजाब नेशनल बैंक सहित भारत के अन्य सरकारी बैंकों को ₹6,712 करोड़ का चूना लगाया और फिर मेहुल भाई और नीरव मोदी जैसे बाक़ी भगोड़ों की तरह आसानी से देश से भाग खड़े हुए।