Tuesday, August 4, 2026

जगह-जगह कचरो से पटा कोरबा का बुधवारी बाजार

कोरबा। यू तो बुधवारी बाजार को कोरबा का सबसे बड़ा बाजार होने का तमगा मिला हुआ है । लेकिन इस हिसाब से यहां पर सुविधाओं में बढ़ोतरी नहीं हो सकी है । कचरे का अंबार यहां पहुंचने वाले लोगों के साथ ही व्यापारियों को भी परेशान करता है । अब जब मौसम ने करवट ली है तब कचरे से आने वाली दुर्गंध भी काफी बढ़ गई है । लोगों ने बताया कि यहां पर जगह-जगह कचरे का अंबार लगा हुआ है । साफ-सफाई भगवान भरोसे है । ऐसे में बारिश ने समस्याओं में इजाफा कर दिया है । संबंधित विभाग को इस और ध्यान देने की जरूरत है । ताकि यहां पहुंचने वाले और व्यापारी दोनों को सुविधा मिल सके।