नई दिल्ली.भाजपा का शीर्ष नेतृत्व 2024 लोकसभा चुनाव से पहले संगठन और सरकार में फेरबदल को अंतिम रूप देने में जुट गया है। भाजपा मुख्यालय में सोमवार देर रात और मंगलवार को दिन भर बैठक चली। माना जा रहा है कि कई नए चेहरों को संगठन और सरकार में जगह मिल सकती है।
सोमवार शाम से रात 12.30 बजे तक पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह और संगठन महासचिव बीएल संतोष ने फेरबदल को लेकर बैठक की। बैठक मंगलवार को भी चली। सूत्रों के मुताबिक, मध्य प्रदेश, गुजरात, तेलंगाना और महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष बदले जा सकते हैं। यहां नए चेहरों को जगह मिल सकती है।











