बिलासपुर में दिव्यांग टीचर के साथ होटल संचालक ने शादी करने का वादा कर दुष्कर्म किया। जब वो प्रेग्नेंट हो गई तो उसने विवाह करने से मना कर दिया। टीचर के दबाव बनाने पर होटल संचालक ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी भी दी। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पर केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मामला तोरवा थाना क्षेत्र का है।
टीआई सुनील तिर्की ने बताया कि सरकंडा के गीतांजली सिटी निवासी नीरज तिवारी पिता शिवम तिवारी (26) दयालबंद में भोजनालय और होटल चलाता है। वहीं, तोरवा क्षेत्र के 23 वर्षीय दिव्यांग युवती प्राइवेट स्कूल में टीचर है। करीब साल भर पहले से जान-पहचान थी। आरोपी ने पहले दोस्ती की और फिर प्यार का इजहार करते हुए शादी करने का वादा किया। टीचर भी उसकी बातों में आ गई और उसे चाहने लगी।











