Monday, August 3, 2026

विधायक विद्या रतन भसीन का निधन:राजधानी के रामकृष्ण केयर अस्पताल में ली अंतिम सांस; लंबे समय से चल रहे थे बीमार

दुर्ग जिले के वैशाली नगर से विधायक विद्या रतन भसीन का गुरुवार को 75 साल की उम्र में लंबी बीमारी से निधन हो गया। उनका इलाज राजधानी रायपुर के रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में चल रहा था, जहां उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है।

विद्यारतन भसीन छत्तीसगढ़ बीजेपी के वरिष्ठ नेता थे। वर्तमान में वे वैशाली नगर विधानसभा सीट से विधायक थे, इससे पहले वे भिलाई नगर निगम के महापौर की भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।