Friday, May 15, 2026

सात जुलाई को PM MODI आएंगे Raipur, तैयारी में जुटे BJP नेता

रायपुर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आने वाले हैं. भाजपा नेता प्रधानमंत्री के स्वागत और उनके कार्यक्रमों की तैयारियां शुरू कर दी है. PM MODI की सभा साइंस कॉलेज मैदान पर हो सकती है. भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल, सांसद सुनील सोनी और राजेश मूणत ने आज सभा स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर सर्वेश्वर भूरे और एसएसपी प्रशांत अग्रवाल भी मौजूद थे. चर्चा है कि प्रधानमंत्री मोदी कुछ वर्गों के साथ संवाद कार्यक्रम करेंगे, जिसमें वो केंद्र सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बताएंगे.