कोरबा.कोयला मजदूर सभा गेवरा के क्षेत्रीय कार्यालय में दिनांक 30/06 /2023 को संध्या शाम 5:00 बजे सम्मान समारोह में कोयला मजदूर सभा (एचएमएस) के महामंत्री श्री नाथूलाल पांडे जी ,केंद्रीय अध्यक्ष रेशम लाल यादव जी, यूथ वर्कर्स फेडरेशन से एसके पांडे जी ,कोरबा के महामंत्री श्री मिश्रा जी, कुसमुंडा से मिलन पांडे जी ,दीपका के महामंत्री श्री तरुण रहा जी ,व दीपका के जेसीसी मेंबर श्री गिरजा साहू जी के गरिमामय उपस्थिति में गेवरा दीपका से सेवानिवृत्त हुए एचएमएस के कर्मठ एवं जुझारू पदाधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। सेवानिवृत्त हुए साथियों को श्रीफल साल एवं संगठन का मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यो एवं अनुभवों को साझा किया गया । संगठन के प्रति उनके समर्पण एवं लगन को भी याद किया गया। सेवानिवृत्त होने वालों में कोयला मजदूर सभा गेवरा के महामंत्री श्री एमडी वैष्णव ,गेवरा परियोजना के अध्यक्ष श्री पी एस गौर , हरि प्रकाश लोडिंग इंस्पेक्टर, लखन लाल खैरवार अंग्रजन, मेंलाऊ राम दिवाकर अंग्रजन ,लोमस प्रसाद जयसवाल लिपिक, परमेश्वर लोहार ,बाबूलाल राठिया डी सी एम, इंद्रजीत सिंह डंपर ऑपरेटर ,डोला राम ड्रिल ऑपरेटर ,भुनेश्वर प्रसाद मैकेनिक, गेवरा क्षेत्रीय ईकाई से अश्विनी शर्मा वरिष्ठ अग्रजन, श्रीमती राजेश्वरी मैंट्रन ,एवं दीपिका परियोजना से श्री वीरेंद्र साहू ,जीपी पटेल, श्री सत्यनारायण शामिल रहे । सम्मान समारोह में गेवरा क्षेत्र से अनिरुद्ध सिंह, एसडी मानिकपुरी, मदन सिंह ,राजेश सिंह, सूर्यकांत रॉबिंसन, एसपी ताप्ती ,कर्म सिंह ,वी सी ग्रीन ,राहुल सिंह ,अनुज राम ,शिवकुमार ,प्रेमलाल अदला सतनारायण , घसियाराम ,राजकुमार पटेल ,कृष्ण कांत मिश्रा बाल्मिक पांडे ,पुष्पेंद्र सिंह दीपक दुबे बीएमएस राव, डीपी लाठिया जयचंद सिंह राकेश शिवहरे रोहित कुमार फ्रोजन मर्सी अरविंद राय भागवत महान लक्ष्मी नारायण सीबी सिंह और नागपुरेजी दीपका क्षेत्र से सृष्टि धर तिवारी जी, उड्डयन ,लालबाबू ,ज्ञान सिंह एवं सीडब्ल्यू ई एस से श्री बीएल खुटे जी,रोहित कुमार तथा गेवरा दीपका क्षेत्र से बहुत सदस्य उपस्थित रहे।









