Sunday, August 2, 2026

ड्यूटी पर तैनात जवान पर अचानक गिरा पेड़, गंभीर रूप से हुआ घायल

भानुप्रतापपुर/कांकेर। जिले में ड्यूटी पर तैनात SSB के जवान पर अचानक पेड़ गिर गया. पेड़ गिरने से जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है. जिसक इलाज अस्पताल में इलाज जारी है. ये घटना रावघाट थाना क्षेत्र की है.जानकरी के अनुसार, सशस्त्र सीमा बल के 33 बटालियन का जवान कोसरोंडा कैंप के अंदर मचान में तैनात था. इसी दौरान मचान पर पेड़ गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल जवान का नाम संतोष बताया जा रहा है. घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है. उसके सर और आंख में गंभीर चोटें आई हैं. बता दें कि रावघाट रेलवे परियोजना में SSB सुरक्षा के लिए तैनात है.