Monday, August 3, 2026

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को अब केंद्र के समान मिलेगा महंगाई भत्ता, CM बघेल की घोषणा पर कर्मचारियों में खुशी की लहर

रायपुर. विधानसभा के मानसून सत्र में आज अनुपूरक बजट के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 2000 करोड़ रुपए की महत्वपूर्ण घोषणाएं की. अब राज्य के कर्मचारियों को भी केंद्र के समान महंगाई भत्ता मिलेगा. महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी पर कर्मचारियों ने खुशी जताई है. लगभग 5 लाख शासकीय सेवकों के महंगाई भत्ते में 4 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. इस प्रकार मूल वेतन पर अब तक कुल 42 प्रतिशत बढ़ोतरी, 4 प्रतिशत बढ़ोतरी होने से 800 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा.

37000 संविदा कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत वृद्धि से 350 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा. दैनिक वेतन भोगी के वेतन में 4000 रुपए मासिक वृद्धि की गई है. इससे 240 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा. 1650 अतिथि शिक्षकों के वेतन में 2 हजार रुपए मासिक की बढ़ोतरी की गई है. इससे 4 करोड़ रुपए का अतिरिक्त व्यय राज्य सरकार को पड़ेगा.