कोरबा जिले में शनिवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। बिलासपुर-अंबिकापुर NH- 130 पर पाली के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। मामला पाली थाना क्षेत्र का है।जानकारी के मुताबिक, डुग्गुपथना निवासी (39) जसपाल सिंह श्याम रंगोले प्राथमिक शाला में चपरासी था। रोजाना की तरह वो शनिवार को भी स्कूल गया था। यहां छुट्टी होने के बाद वो स्कूल से वापस घर के लिए निकला। इस दौरान पाली के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में गंभीर रूप से घायल जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पाली थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। जब तक पुलिस घटनास्थल पर पहुंचती, तब तक आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम कर दिया।











