Monday, August 17, 2026

बैकुंठपुर में खड़गे ने कहा- ED-CBI बीजेपी के कैंडिडेट:कोरबा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बोले- महंगाई कंट्रोल नहीं कर पा रहे प्रधानमंत्री

कोरबा.कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कोरिया और कोरबा जिले में चुनावी सभा की। कोरिया के बैकुंठपुर में उन्होंने कहा कि, यह सिर्फ चुनाव नहीं है, यह चुनाव देश का भविष्य बदलने वाला चुनाव है। पहले के चुनाव ऐसे नहीं होते थे। साथ ही कोरबा में ED-IT को बीजेपी का स्टार प्रचारक बताया।

बीजेपी की सरकार, मोदीजी और RSS संविधान को बदलना चाहता है। बार बार राहुल गांधी का नाम लेते हैं। उनको कांग्रेस से डर लगता है, कांग्रेस गरीबों के लिए लड़ती है। बीजेपी अमीरों के लिए लड़ती है। बीजेपी गरीबों के लिए लड़ने वालों को सत्ता से दूर रखने के लिए कई कोशिश कर रही है।