शुक्रवार को जनपद कार्यालय में विकसित भारत संकल्प यात्रा को लेकर सीईओ डीडी मंडले ने संबंधित विभाग के अफसरों की बैठक लेकर तैयारी करने के निर्देश दिए। सीईओ ने अफसरों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का गांव-गांव में रथ के माध्यम से प्रचार करके पात्र वंचित लोगों को लाभ दिलाना है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि, विश्वकर्मा योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री गरीब अन्य योजना, दीनदयाल अंत्योदय योजना, जल जीवन मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, उज्ज्वला योजना से वंचित पात्र लोगों का चयन 2011 की सर्वे सूची के अनुसार किया जाएगा।
अंत्योदय व प्राथमिकता वाले राशन कार्डधारी लोगों का चयन कर प्राथमिकता पूर्वक लाभ दिलाने के लिए रथ निकाल कर गांवों में प्रचार किया जाना है। विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ एक सप्ताह में 14 ग्राम पंचायतों का भ्रमण करेगा। नगरीय निकायों के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा का प्रचार रथ पहुंचेगा। पहले रथ का स्वागत किया जाएगा। इस दौरान लोगों को प्रधानमंत्री का संदेश भी सुनाया जाएगा। सांस्कृतिक गतिविधियां भी होगी। कोई भी हितग्राही शासन की योजना का लाभ लेने से वंचित न रहे। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को आयुष्मान कार्ड बनाकर उसका वितरण कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना का कंैंप लगाकर फॉर्म भराने के अलावा चयनित हितग्राहियों को गैस कनेक्शन भी दिया जाएगा। बैठक में बीआरसी सच्चिदानंद शर्मा, बीपीएम ईश्वर भारती, महिला बाल विकास अधिकारी दीपा शाह, कृषि अधिकारी परमिला ठाकुर, खाद्य अधिकारी कल्याणी मरकाम, छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक तथा अन्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।भी कराने के निर्देश दिए। टीबी एवं सिकलसेल आदि बीमारियों की जांच की जाएगी।









