Thursday, July 30, 2026

कोल स्कैम केस, मुश्किल में कांग्रेस MLA देवेंद्र यादव:3 कांग्रेस नेताओं को दूसरा वारंट जारी

रायपुर/छत्तीसगढ़ में कोल स्कैम केस में रायपुर की स्पेशल कोर्ट में सुनवाई हुई। कोल मामले में जेल के बाहर सभी आरोपियों को कोर्ट में हाजिर होना था लेकिन कोई भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ। अब विधायक देवेंद्र यादव समेत कांग्रेस के 3 नेताओं की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

कोर्ट में हाजिर नहीं होने पर रायपुर की स्पेशल कोर्ट ने विधायक देवेंद्र यादव, कांग्रेस नेता विनोद तिवारी और आरपी सिंह के खिलाफ दूसरा जमानती वारंट जारी कर दिया है। वहीं कोल घोटाले मामले में 6 लोगो को फिर से समंस नोटिस जारी हुआ है। कोर्ट ने सभी आरोपियों को 27 मार्च तक कोर्ट में हाजिर होने को कहा है।

अनुपस्थिति माफ करने का भी आवेदन खारिज

कोयला घोटाले के मामले में शनिवार को कोर्ट में अनुपस्थिति को माफ करने के लिए आवेदन लगाया गया था। इसे भी कोर्ट ने दोनों पक्षों के तर्क सुनने के बाद खारिज कर दिया। यादव के वकील ने कोर्ट में हाजिर नहीं होने को लेकर यह पक्ष रखा कि देवेन्द्र यादव विधायक है और अपने पॉलिटिकल पार्टी के कैंपेन में वे अभी व्यस्त हैं। उन्हें विधानसभा भी अटैंड करना होता है।

देवेंद्र यादव के वकील ने कोर्ट में बताया कि हाईकोर्ट में उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई है। 29 तारीख को अग्रिम जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रखा है। इसलिए उनकी गैर मौजूदगी को माफ करके उनकी उपस्थिति वकील के माध्यम से स्वीकार की जाए।