Thursday, July 30, 2026

कांग्रेस को झटका, महिला जिला अध्यक्ष सरला तिवारी ने थामा भाजपा का दामन…

जगदलपुर। लोकसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने जगदलपुर में कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सरला तिवारी ने रविवार को भाजपा प्रवेश कर लिया.भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने जिला कार्यालय में सरला तिवारी को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलाई. कांग्रेस में महिला विंग की शहर अध्यक्ष के साथ ही प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव के पद पर सरला तिवारी कार्यरत थीं.