Sunday, May 10, 2026

AAP नेता ने VHP के प्रखंड संयोजक पर की फायरिंग:सीने में लगी 3 गोलियां, रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर; विधानसभा चुनाव लड़ चुका है आरोपी

घायल गोपाल गिरी को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में आम आदमी पार्टी (AAP) नेता अमर अग्रवाल ने VHP नेता पर फायरिंग कर दी। विश्व हिंदू परिषद के प्रकंड संयोजक के सीने में तीन गोलियां लगी है। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, अमर अग्रवाल खरसिया विधानसभा से AAP के टिकट पर चुनाव भी लड़ चुका है। बताया जा रहा है कि घायल गोपाल गिरी और अमर अग्रवाल का 2019 से जमीन विवाद चल रहा है। वारदात के बाद से AAP नेता भाग गया है। उसकी तलाश की जा रही है।