Sunday, August 2, 2026

कोरबा में धमना सांप चलती स्कूटी में घुसा:सांप को खोजने गाड़ी के पार्ट्स करने पड़े अलग, स्नैक कैचर ने किया रेस्क्यू

कोरबा के ​​​​​बालको क्षेत्र में चलती स्कूटी में धमना सांप के घुसने का मामला सामने आया हैं। सोमवार की दोपहर चेकपोस्ट बस्ती के मेन रोड में चलते हुए एक व्यक्ति की स्कूटी में बड़ी तेजी से देखते ही देखते एक सांप घुस गया। स्कूटी सवार ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। सांप को निकालने गाड़ी के पार्ट्स को एक-एक कर अलग किया गया।

स्कूटी में सांप घुसने की भनक आस-पास खड़े लोगों को हुई तो देखते ही देखते पूरा रोड जाम हो गया। कुछ लोगों ने स्कूटी को हिला कर सांप को निकालने का प्रयास किया पर सांप कही दुबक कर बैठा हुआ था। इसके बाद थक हार कर लोगों ने इसकी जानकारी वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख स्नैक कैचर जितेंद्र सारथी को दिया।