Monday, April 27, 2026

छत्तीसगढ़ बीजेपी नेता चढ़ेंगे गेड़ी:प्रदेश अध्यक्ष ने बताया 15 जुलाई से 29 सितंबर तक का पूरा शेड्यूल; निकाय चुनाव पर फोकस

छत्तीसगढ़ बीजेपी नेताओं को हरेली त्योहार को खास अंदाज और गांव-गांव में मनाने का टास्क दिया गया है। बीजेपी नेता गेड़ी चढ़ेंगे, नारियल फेंकने जैसे गेम्स कराएंगे। इतना ही नहीं, निकाय चुनाव से पहले 15 जुलाई से सितंबर महीने तक के कार्यक्रम भी तय किए गए हैं।

इस टाइम टेबल में बैठकों के अलावा तीज पर्व, गुरु पूर्णिमा जैसे त्योहारों पर होने वाले आयोजन भी शामिल हैं। इससे पहले कांग्रेस राज में हरेली का त्योहार मुख्यमंत्री निवास में मनाया जाता था तब भूपेश बघेल गेड़ी चढ़ते थे। तब भारतीय जनता पार्टी के नेता इसे दिखावा बताते थे।

प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बीजेपी के कार्यक्रम के साथ मंत्रिमंडल विस्तर समेत कई सवालों के जवाब दिए।
प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने बीजेपी के कार्यक्रम के साथ मंत्रिमंडल विस्तर समेत कई सवालों के जवाब दिए।