Saturday, August 1, 2026

24 जुलाई को रायपुर में विधानसभा घेराव के आयोजन को लेकर विश्राम गृह सक्ती मे 20 जुलाई को जिला कॉग्रेस कमेटी ने रखी बैठक

सक्ती.छत्तीसगढ़ प्रदेश कॉग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला सक्ती के समस्त कॉग्रेसजनो को 24 जुलाई 2024 को रायपुर में विधानसभा घेराव का आयोजन किया गया है।

उक्त सम्बंध में जिला सक्ती के द्वारा नगर के विश्राम गृह सक्ती मे 20 जुलाई 2024 समय दोपहर 3 बजे कॉग्रेस पदाधिकारियों, ब्लाक अध्यक्ष गणो, विभिन्न मोर्चा संगठन के जिलाध्यक्ष गण, कॉग्रेस पक्ष के पंचायत प्रतिनिधि, नगर पालिका, नगर पंचायत के अध्यक्ष उपाध्यक्ष पार्षद गण एवं अन्य सभी कॉग्रेसजनो से अनुरोध हैं की उक्त आंदोलन को सफल बनाने हेतु जन जन के नेता छत्तीसगढ़ विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष डॉ चरण दास महंत, रामकुमार यादव विधायक चंद्रपुर, बालेश्वर साहू विधायक जैजैपुर प्रदेश कॉग्रेस द्वारा नियुक्त प्रभारी माननीय गुरुमुख सिंह होरा पूर्व विधायक विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

जिला कॉग्रेस कमेटी ने नगर के विश्राम गृह सक्ती मे 20 जुलाई 2024 को दोपहर 3 बजे भारी संख्या में कांग्रेस जनों को उपस्थित होने की अपील की है।