Tuesday, October 27, 2026

    घर के बाहर खेल रहा तीन साल का बच्चा लापता, घटना स्थल पर तेंदुए के पैर के निशान

    धमतरी. दुधावा से लगे ग्राम कोरमुड़ में आज उस वक्त हड़कंप मच गया, जब घर के बाहर खेल रहे 3 साल के बच्चे को उठाकर जंगली जानवर ले गया. बताया जा रहा कि घर जंगल से लगा हुआ है. घटना स्थल पर तेंदुए के पैर के निशान मिले हैं. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची है और बच्चे की तलाश में जुटी है. बच्चे का नाम तीरेश मरकाम बताया जा रहा.