RAIPUR BREAKING: CRPF जवान को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौत

RAIPUR BREAKING: CRPF जवान को ट्रक ने कुचला, दर्दनाक मौतरायपुर। जिले के केंद्री गांव के पास एक गंभीर सड़क दुर्घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया। तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार CRPF जवान को टक्कर मार दी, जिससे जवान घोष साहू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और उन्होंने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाईश देकर रास्ता बहाल करने की कोशिस कर रही है. घटना के अनुसार, जब ट्रक ने जवान की बाइक को टक्कर मारी, तो मौके पर ही गंभीर चोटों के कारण घोष साहू की मौत हो गई।