Monday, April 27, 2026

चोरी के शक में युवक को तालिबानी सजा: सुरक्षा अधिकारी और गार्डों ने बंधक बनाकर की बेरहमी से पिटाई, सोशल मीडिया में VIDEO वायरल

सूरजपुर। छत्तीगसढ़ के सूरजपुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. जहां चोरी के शक में एक युवक को बंधक बनाकर तालिबानी सजा दी गई. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. भटगांव पुलिस ने वायरल वीडियो पर संज्ञान लेते हुए 3 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.बता दें कि यह वायरल वीडियो जिले के एसईसीएल क्षेत्र भटगांव के सब एरिया मैनेजर ऑफिस का है. जहां काम करने वाले मुख्य सुरक्षा अधिकारी सहित तीन गार्डों ने मिलकर भटगांव के ही रहने वाले शुभम जायसवाल को चोरी का इल्जाम लगाते हुए गिरफ्तार किया. इसके बाद उसे बंधक बनाकर तीनों ने जमकर पिटाई की, इस दौरान आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी बना लिया और सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.