Tuesday, October 27, 2026

BREAKING: क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में म्यूजिक प्रतियोगिता के दौरान लगी आग, मौके पर मचा हड़कं

दुर्ग। भिलाई के क्रिश्चियन कम्युनिटी चर्च में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की खबर सामने आई है। इस घटना के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि चर्च के हॉल के एक किनारे से लगातार तेज रोशनी के साथ शॉर्ट सर्किट की आवाज आ रही है। घटना सेक्टर 6 कोतवाली थाना क्षेत्र की है।जानकारी के मुताबिक, आज चर्च में राज्य स्तर की म्यूजिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें शामिल होने के लिए प्रदेश के अलग-अलग जिलों से लोग भिलाई पहुंचे थे, तभी अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। ये तो गनीमत रही कि मौके पर चर्च के सदस्यों ने आग पर काबू पाया, वरना आग अगर फैलती तो बड़ा हादसा हो सकता था।