Tuesday, October 27, 2026

BREAKING: छत्तीसगढ़ DMF घोटाले में पूर्व असिस्टेंट कमिश्नर गिरफ्तार:ED ने माया वारियर को 7 दिन की रिमांड पर लिया; आदिवासी विकास विभाग में थी पदस्थ

माया वारियर कोरबा में आदिवासी विकास विभाग में सहायक आयुक्त पद पर रह चुकी हैं। - Dainik Bhaskarछत्तीसगढ़ DMF घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने माया वारियर को गिरफ्तार कर लिया है। कोरबा में माया आदिवासी विकास विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर पद पर रह चुकी हैं। ED ने उन्हें कोर्ट में पेश किया और 23 अक्टूबर तक रिमांड पर लिया है।

DMF घोटाले में यह पहली गिरफ्तारी है। ED ने मंगलवार को माया वारियर को पूछताछ के लिए बुलाया था।