Thursday, April 30, 2026

BREAKING: एसईसीएल खदान में एलएचडी ऑपरेटर की संदिग्ध मौत: फांसी के फंदे पर लटका मिला शव

कोरबा। एसईसीएल के बगदेवा भूमिगत खदान में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक लोड हॉल डंप (एलएचडी) मशीन ऑपरेटर का शव खदान के भीतर फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मृतक की पहचान परमेश्वर के रूप में हुई है, जो खदान में एलएचडी ऑपरेटर के पद पर कार्यरत थे।

घटना का खुलासा आज सुबह हुआ, जब सुबह की पाली के कर्मचारी काम पर पहुंचे। शव को देखकर खदान में हड़कंप मच गया। खदान अधिकारियों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

आत्महत्या या साजिश?

फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण है। शुरुआती जांच में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, जिससे मामले को लेकर संशय और गहराता जा रहा है। पुलिस मृतक के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ कर रही है।