Tuesday, October 20, 2026

कोरबा: फर्जी सिम जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार

कोरबा। जिले की कटघोरा पुलिस और साइबर सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी मोबाइल सिम जारी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जो फिंगर स्कैनर के जरिए फर्जी सिम कार्ड जारी कर उन्हें साइबर अपराधियों को बेचते थे।

कैसे करते थे फर्जीवाड़ा?

कटघोरा थाना क्षेत्र में मोबाइल सिम विक्रेताओं और एजेंटों की जांच के दौरान हैरान करने वाला खुलासा हुआ। गिरोह के सदस्य फिंगर स्कैनर से एक ही व्यक्ति के फिंगरप्रिंट को तीन-चार बार स्कैन करके कई सिम कार्ड जारी कर लेते थे। इन फर्जी सिम कार्डों को ऊंचे दामों पर बेचा जाता था, जिनका इस्तेमाल साइबर ठगी और अन्य ऑनलाइन अपराधों में किया जाता था।