Wednesday, October 21, 2026

लोहे की पाइप से सिर पर किया ताबड़तोड़ हमला, बच्चे को नहलाने के विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक मामूली तकरार के बाद पति ने अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है. यह मामला सकरी थाना क्षेत्र का है.

जानकारी के अनुसार, बड़े बिनौरी गांव निवासी जितेन्द्र ध्रुव और उसकी पत्नी लच्छन ध्रुव के बीच बच्चे को नहलाने को लेकर विवाद हो गया. झगड़े के दौरान नशे में धुत जितेन्द्र ने अपनी पत्नी से कहा मेरे बच्चे को क्यों चिल्ला रही हो? और फिर गुस्से में आकर लोहे के पाइप से उसके सिर पर ताबड़तोड़ वार कर दिया. हमले से महिला की मौके पर ही मौत हो गई.