Thursday, October 22, 2026

नाला पार करते पानी के तेज बहाव में बहा युवक

सक्ती. लगातार बारिश से नदी-नाले उफान पर है. बगान नाला पार करने के दौरान एक युवक पानी के तेज बहाव में बह गया. युवक का नाम सुलचैन वारम है. घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ व पुलिस की टीम खोजबीन में जुटी है. पूरा मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र अंडा गांव का है.