Friday, April 17, 2026

मीना बाजार में झूले से लटकी महिला, कर्मचारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

बलौदाबाजार। भाटापारा शहर में लगे मीना बाजार में रविवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। झूला झूलते समय अचानक बैलेंस बिगड़ने से एक महिला अधर में लटक गई। मौके पर मौजूद मीना बाजार के कर्मचारी ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को सुरक्षित नीचे उतारा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला झूले का आनंद ले रही थी, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह झूले में लटक गई। गनीमत रही कि उस समय झूला तेज गति में नहीं था, वरना गंभीर हादसा हो सकता था। महिला ने हिम्मत दिखाते हुए झूले को मजबूती से पकड़े रखा। इस बीच कर्मचारी युवक मौके पर पहुंचा और महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।

घटना के बाद दर्शकों ने राहत की सांस ली, लेकिन इसने मीना बाजार की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे हादसों से बचने के लिए आयोजकों को सुरक्षा इंतजाम और सख्त करने होंगे।