पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा कुसमुंडा दीपका थाना प्रभारियों को हटाया गया है। युवा कांग्रेस के जिला महासचिव आशीष गुप्ता द्वारा डीजल चोरी के मामले में लगातार इन दोनों थाना प्रभारियों की संलिप्तता की बात कही जा रही थी और दोनों थाना प्रभारियों को हटाने के लिए उच्च अधिकारियों तक शिकायत की गई थी।जिस पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने कुसमुंडा थाना प्रभारी को लाइन और दीपिका थाना प्रभारी को यातायात में स्थानांतरित कर दिया है। साथ ही युवा कांग्रेस द्वारा यह भी मांग की गई है कि उच्च अधिकारियों की टीम बनाकर बड़े स्तर में हो रहे डीजल चोरी की जांच की जाए। जिसमें इन थाना प्रभारियों की संलिप्तता होने पर उनके ऊपर आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जाए। साथ ही साथ डीजल चोरी के सरगना साजिद खान के कथितऑडियो जिसमें साजिद खान द्वारा एसईसीएल के अधिकारियों सीआईएसएफ के जवानों एवं गृह मंत्रालय तक डीजल चोरी में संलिप्तता की बात कही जा रही है।उसकी जांच कर साजिद खान के ऊपर कठोर कार्यवाही करते हुए जिला बदर की मांग की जाती है।







