कोरबा के उपनगरीय क्षेत्र दीपिका से लेकर लखनपुर तक की सड़क सड़क काफी दिनों से जर्जर है कई बार इस मार्ग के मरम्मत के लिए टेंडर निकाला तो जाता है लेकिन उसे निरस्त कर दिया जाता है इन सब कारणों से पिछले लंबे समय से यह मार्ग इसी अवस्था में बना हुआ है इस मार्ग पर आने जाने में लोगों को परेशानियों से दो चार होना पड़ता है इन सभी बातों को ध्यान में रखते हुए मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी ने क्षेत्र की सड़क की मरम्मत शीघ्र से शीघ्र कराने की मांग की है मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है










