Friday, April 10, 2026

बदला मौसम का मिजाज: गर्मी से राहत, अगले 4 दिन बारिश-आंधी और ओलावृष्टि के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को अब राहत मिलनी शुरू हो गई है। प्रदेश के कई इलाकों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ मौसम सुहावना हो गया है, वहीं तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।

तापमान में आई गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, बीते 24 घंटों में प्रदेश के अधिकतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की कमी आई है। आने वाले 3 दिनों में तापमान में 1 से 3 डिग्री तक और गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद तापमान स्थिर रह सकता है।

  • सबसे अधिक तापमान: 36.9°C (जगदलपुर)
  • न्यूनतम तापमान: 19.2°C (अंबिकापुर)

 अगले 4 दिन अलर्ट

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के एक-दो स्थानों पर अगले 4 दिनों तक:

  • गरज-चमक के साथ बारिश
  • तेज हवाएं
  • बिजली गिरने की आशंका
  • 5 अप्रैल को ओलावृष्टि की संभावना

कहां कितनी हुई बारिश

रविवार को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई।

  • पौड़ी उपरोरा: 1 सेंटीमीटर वर्षा

क्यों बदला मौसम?

मौसम विभाग के मुताबिक, पश्चिम बंगाल से तेलंगाना तक फैला निम्न दबाव क्षेत्र छत्तीसगढ़ से होकर गुजर रहा है। यह सिस्टम समुद्र तल से करीब 0.9 किमी ऊपर सक्रिय है, जिसके प्रभाव से मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है।