Monday, May 18, 2026

कोरबा – अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी काेरबा शहर एवं ग्रामीण के संयुक्‍त तत्‍वाधान में घंटाघर चौक स्थित स्‍थानीय पेट्रोल पंप के पास प्रदर्शन किया गया

कोरबा.जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि देश में लगातार बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल, डीजल, व्‍यावसायिक एवं घरेलु गैस सिलेण्‍डर सहित दैनिक उपयोग की वस्‍तुओं के दामों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में कांग्रेस पदाधिकारियों ने प्रदर्शन किया ।

जिला कांग्रेस के ग्रामीण अध्‍यक्ष मनोज चौहान ने बताया कि पूरे देश में पिछले सात वर्षों से उर्वरक (खाद) की कमी बनी हुई है । खाद की कमी को दूर करने के बजाय प्रधान मंत्री जी देश भर के किसानों से उर्वरक(युरिया) का उपयोग कम करने की सलाह दे रहे हैं । श्री चौहान ने बताया कि वर्ष 2014 में किसानों की आय दोगुना करने का वादा कर सरकार में आए और जब से सरकार में आए हैं तभी से किसानों को पर्याप्‍त‍ि खाद नहीं मिल रहा है जिसके कारण किसानों की उपज बहुत कम हो गई है और किसान कर्जदार होते जा रहे हैं कहीं – कहीं आत्‍म हत्‍या करने को मजबूर हो रहे हैं ।

प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह ने कहा कि पिछले 2 माह से डीजल, पेट्रोल एवं घरेलु एवं व्‍यावसायिक गैस के संकट से जनता परेशान और बेहाल है । पेट्रोल पंपो पर पेट्रोल नहीं मिल रहा है वहीं गैस सिलेण्‍डर के लिए गैस एजेंसियों के सामने चमचमाती धुप में घंटो कतार में खड़े रहना पड़ रहा है।
जिला उपाध्‍यक्ष एवं महिला आयोग की पूर्व सदस्‍य अर्चना उपाध्‍याय ने विरोध जताते हुए कहा कि अच्‍छे दिन लाने का वादा किया था । आज पूरा देश इन वादों को याद कर रहा है । उन्‍होंने आगे कहा कि केन्‍द्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश भर में आम जनता परेशान है। मोदी जी ने एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील किया है । मैं कहती हुं मोदी जी आम जनता एवं मध्‍यम वर्गीय परिवार आपके राज में सोना चांदी खरीदने के लायक बचा ही कहां है ।

जिला कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष नत्‍थुलाल यादव ने आरोप लगाया कि केन्‍द्र की मोदी – शाह की सरकार महंगाई नियंत्रण करने में पूरी तरह फैल है । देश भर की आम जनता बेरोजगारी और महंगाई की दोहरी मार झेल रही है। आवश्‍यक घरेलु जरूरत के समानों के दामों में लगातार बढ़ोत्‍तरी से आमजनों का बजट बिगड़ गया है । जिला कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष सपना चौहान, श्‍याम सुंदर सोनी, शहर कांग्रेस के जिला उपाध्‍यक्ष राजेन्‍द्र सिंह ठाकुर, दुष्‍यंत शर्मा, महामंत्री एवं इंटक नेता मनहरण लाल राठौर, अजा प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, कांग्रेस ओ बी सी प्रकोष्‍ठ के जिला अध्‍यक्ष गजानंद साहु, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज,जिला उपाध्‍यक्ष अशोक लोध, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, जिला सचिव डॉ. डी आर नेताम, संजू अग्रवाल, कार्यकारी सदस्‍य आंगन बाई, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु,राजेन्‍द्र तिवारी, ए डी जोशी, बसंत चंद्रा, गोरेलाल यादव, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, रोपा तिर्की, नंद कुमार देवांगन, पार्षद बद्री किरण, रवि चंदेल, पूर्व पार्षद हीरालाल यादव, अविनाश बंजारे, पूर्व ब्‍लॉक अध्‍यक्ष संतोष राठाैर, मंडल उपाध्‍यक्ष रवि खुंटे, सीमा उपाध्‍याय, कुंजबिहारी साहु, प्रेम साहु, कन्‍हैया राठौर, विजय आदिले, पंचराम निराला, विजय आनंद, संतोष काठले, मुस्लिम खान, समसुद्दीन, निजामुद्दीन, तौफीक खान, सहजाद खान, सजीदा बेगम, जोबी बद्री, मुकेश उसरवर्षा आदि ने भी पेट्रोल, डीजल संकट पर विरोध जताते हुए अपना विचार रखे ।