Friday, April 3, 2026

आतंकी ट्रेन में करना चाहते हैं बम धमाके:IB का दावा- आतंकियों के निशाने पर यूपी-बिहार के मजदूर, ISI के हैंडलर ने पंजाब के स्लीपर सेल को ट्रेन में टाइमर बम रखने का मैसेज भेजा; ATS बिहार पहुंची

  1. रविवार को लखनऊ के दुबग्गा से पकड़े गए थे दो आतंकी मिनहाज और मसीरुद्दीन उर्फ मुशीर
  2. दोनों अलकायदा की विंग ‘अंसार अलकायदा हिंद’ (AGH) के आतंकी, 14 दिन की रिमांड पर हैं, अरेस्ट के बाद अलर्ट पर यूपीपाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI उत्तर प्रदेश और बिहार की ट्रेनों में सीरियल ब्लास्ट करना चाहती है। उसके निशाने पर गरीब मजदूर हैं। इसका खुलासा IB ने ISI के हैंडलर द्वारा पंजाब में बैठे एक स्लीपर सेल को भेजे गए मैसेज को डिकोड कर किया है। यह मैसेज बीते शुक्रवार को भेजा गया था। IB ने मैसेज डिकोड करने के बाद UP ATS और अन्य खुफिया एजेंसियों से इनपुट साझा किया है। IB का दावा है कि ISI के हैंडलर ने पंजाब में अपने साथी को यूपी होकर बिहार से चलने वाली ट्रेनों में टाइमर बम फिट करने का निर्देश दिया है।पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI उत्तर प्रदेश और बिहार की ट्रेनों में सीरियल ब्लास्ट करना चाहती है। उसके निशाने पर गरीब मजदूर हैं। इसका खुलासा IB ने ISI के हैंडलर द्वारा पंजाब में बैठे एक स्लीपर सेल को भेजे गए मैसेज को डिकोड कर किया है। यह मैसेज बीते शुक्रवार को भेजा गया था। IB ने मैसेज डिकोड करने के बाद UP ATS और अन्य खुफिया एजेंसियों से इनपुट साझा किया है। IB का दावा है कि ISI के हैंडलर ने पंजाब में अपने साथी को यूपी होकर बिहार से चलने वाली ट्रेनों में टाइमर बम फिट करने का निर्देश दिया है।जिस तरह पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं, उसी तरह आतंकी संगठन भी उनकी हर एक्टिविटी को ट्रेस कर रहे हैं। पुलिस अपने किसी भी ऑपरेशन की जानकारी आपस में फोन पर साझा नहीं कर रही है। आशंका है कि इनके फिदायीन किसी भी समय सुरक्षा बलों पर भी हमलावर हो सकते हैं। यही नही वह पुलिस के गतिविधियों की जानकारी के अनुसार अपनी स्ट्रेटेजी बदलकर नुकसान पहुंचा सकते हैं।