कोरबा। जिले में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सात पुलिसकर्मियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और सभी कर्मियों को नए पदस्थापना स्थल पर शीघ्र कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के तहत थाना, चौकी और रक्षित केंद्र में पदस्थ पुलिसकर्मियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सबसे अधिक पदस्थापना थाना सीएसईबी और चौकी कोरबी में की गई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार यह प्रशासनिक फेरबदल अगले आदेश तक प्रभावी रहेगा। माना जा रहा है कि जिले में पुलिसिंग को और सुदृढ़ बनाने के लिए आगे भी ऐसे प्रशासनिक बदलाव किए जा सकते हैं।










