Tuesday, September 29, 2026

कोरबा पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: SP ने जारी किया तबादला आदेश, 6 पुलिसकर्मी बदले गए

कोरबा: जिले की मैदानी व्यवस्था को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस विभाग में तबादला किया गया है। पुलिस अधीक्षक (SP) सिद्धार्थ तिवारी ने आदेश जारी कर 6 पुलिसकर्मियों (प्रधान आरक्षक और आरक्षक) की पदस्थापना में बदलाव किया है।

जारी आदेश के अनुसार, थाना यातायात से प्रधान आरक्षक संतोष कुमार सिंह को चौकी कोरबी, आरक्षक गोपीराम दिव्य को थाना श्यांग और बलदेव यादव को चौकी मोरगा भेजा गया है। वहीं कोरबी से सुखराम शर्मा, श्यांग से अमरनाथ सतनामी और मोरगा से संजय कुमार साहू की पदस्थापना थाना यातायात में की गई है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ और थानों में भी फेरबदल देखने को मिल सकता है।