Saturday, August 1, 2026

ACB कंपनी के सूने आवास में लाखो की चोरी का खुलासा, नौकरानी समेत 4 आरोपियों को नेपाल से पकड़ा पुलिस ने

कोरबा। कोयलांचल के बड़े कारोबारी के घर हुई चोरी की वारदात को सुलझाने में पुलिस को सफलता मिली है। डॉग स्क्वायड के बाघा की मदद से चोरी के आरोपियों तक पुलिस पहुंचकर दिल्ली से सटे इलाके से आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

 

मामले का खुलासा करते हुए एसपी भोजराम ने बताया कि खोेजीे डॉग बाघा, सायबर सेल सहित 7 टीमों की मदद से 3 आरोपी उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया गया है। एक महिला सहित 4 आरोपी फरार हैं।

एसपी ने बताया कि तिजोरी सहित भागे चोरों का सरगना नेपाल निवासी भीम सिंह ही निकला, उसने प्रेमिका पूनम और दिल्ली से बुलाए साथियों के सहयोग से वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी भीम और पूनम दिल्ली से आकर प्लेसमेंट एजेंसी के जरिये एसीबी में एक माह पहले काम पर लगे थे, जिन्हें बंगले से बहुत कीमती सामान मिलने की संभावना थी।

 

घर की रेकी के बाद दिया चोरी को अंजाम

 

एसपी ने बताया कि वारदात से पहले भीम ने पूरे घर की रेकी की थी और उसे यह पता था कि दीपावली पर पूरा परिवार बाहर जाने वाला है। यह भी पता कर लिया था कि कितने समय घर के पीछे की तरफ चौकीदार या गार्ड नहीं रहता। पूरी रेकी के बाद अपने साथियों को बुलवाया। चोरी के पहले अच्छी क्वालिटी के लगे सीसी कैमरे को छेड़छाड़ कर खराब कर दिया गया।

आरोपियों का सुराग तलाशते पता चला कि ये इतवारी बाजार मार्ग स्थित होटल सत्कार में किराए पर कमरा लेकर ठहरे थे। वारदात करने के लिए आटो किराए पर सवारी की तरह दीपका पहुंचे थे। इनका सुराग तलाशते कोरबा पुलिस बिलासपुर, रायपुर होते दिल्ली, लखनऊ पहुंची।