Thursday, May 14, 2026

पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत के पास हुआ हादसा,,बाइक सवार को अन्य वाहन ने मारी ठोकर,, हालत गंभीर

कोरबा . शहर में बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं । यातायात व पुलिस विभाग व्यापक पैमाने पर जन जागरूकता अभियान चला रहा है। लेकिन धरातल पर इसका कोई असर नजर नहीं आ रहा । बीती शाम पोड़ी उपरोड़ा जनपद पंचायत कार्यालय के पास एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई । बाइक क्रमांक सीजी 12 एएल 0227 के चालक को अन्य वाहन ने ठोकर मार दी। इस हादसे में उसे गंभीर चोट लगी है। पुलिस में शिकायत दर्ज कराने के साथ ही घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है । जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।